बेलगाम हो रहे भू-माफिया:सचिन में 10 लोगों की जमीनों पर भू-माफियाओं ने किया जबरन कब्जा, पीड़ितों ने कलेक्टर से कहा- सीपी ने नहीं सुनी; अब आप ही सहारा
सूरत में भू माफियाओ का जाल फैलता जा रहा है। ये बेखाैफ होकर लोगों की खून-पसीने की कमाई से खरीदी गई जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। कलेक्टर के पास हर महीने लैंड ग्रेबिंग की 5 से 10 शिकायतें आती रहती हैं। ताजा मामला सचिन का है। 10 लोगों ने कलेक्टर को पत्र लिख कर अपनी जमीनें भू-माफियाओं से छुड़ाने की गुहार लगाई है। कलेक्टर को लिखे पत्र में कहा है कि सचिन व सचिन जीआईडीसी में उन्होंने 35 बाई 12 वर्गफीट के प्लाॅट 350000 रुपए में खरीदे हैं। 10 प्लाॅट की कीमत लगभग 3500000 रुपए होती है। इन जमीनों पर गुंडो ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने कलेक्टर से कहा है कि हम गरीब लोग हैं, आप हमारे भगवान हो, हमारी जमीनों को गुंडो के चंगुल से आजाद करवा दीजिए। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने स्थानीय पुलिस स्टेशन और उसके बाद पुलिस कमिश्नर तक से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फर्जी दस्तावेजों से भी हड़प चुके 100 करोड़ की संपत्तियां शहर में लैंड ग्रेबिंग के मामले सामने आ रहे हैं। कब्जा फाइल वाली जमीनों पर भू-माफियाओं की नजर रहती है। ऐसी जमीनों पर कब्जा करने के लिए भू-माफिया साम-दाम, दंड-भेद के तरीके अपना रहे हैं। कल...